रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक स्थित BRC भवन में भारतीय जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणक सम्मानित
रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में शुक्रवार 2 बजे उत्कृष्ट कार्य को लेकर भारतीय जनगणना 2027 के प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को सम्मानित किया गया।बता दें कि पिछले 1 मई से मकान गणना का कार्य किया जा रहा है। जिसमें रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत कुल 158 प्रगणक एवं 27 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। इनसभी में से ससमय एवं बेहतर कार्य करने वाले प्रगणक को सम्मानित किया गया।