अररिया: अररिया जिले के पलासी हत्याकांड में 15 दोषियों को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा
Araria, Araria | Apr 16, 2026 अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में 28 वर्ष पूर्व हुए एक हत्याकांड का फैसला आखिरकार 15 अप्रैल को आ गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय की अदालत ने मामले में शामिल 15 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।