चायल: महुआरी बाग के पास पूर्व प्रधान को मारी गई गोली, हालत गंभीर, पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
कौशाम्बी: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के आलमचंद रोज निवासी पूर्व प्रधान मनोज (45) को सोमवार सुबह करीब 5 बजे महुआरी बाग के पास टहलते समय अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी मूरतगंज पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया। पुलिस जांच में जुटी, मौके पर शांति व्यवस्था कायम।