कोडरमा: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 टूर्नामेंट में कोडरमा ने पलामू को 9 विकेट से हराया
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को गुमला में कोडरमा और पलामु के बीच मैच खेला गया। जिसमें कोडरमा ने अपने पहले मैच में 9 विकेट से पलामू को हराया। पलामू ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 177 रन बनाए।