श्योपुर: पशुपतिनाथ शिव परिवार का हुआ महाभिषेक, एककुंडीय रूद्रमहायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव जारी
श्योपुर। शहर के पाली रोड स्थित जाटखेडा हनुमान मंदिर पर जारी एककुंडीय रूद्रमहायज्ञ एवं पशुपतिनाथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत गुरूवार को दोपहर 12 बजे शिव पंचायत मूर्तियों का विभिन्न दृव्यो से महाभिषेक किया गया। रविवार से शुरू हुए इस आयोजन का समापन 25 मई को प्रसादी वितरण के साथ किया जायेगा।