गायघाट: बेरुआ ढलान के समीप NH 27 पर मालवाहक ऑटो पलटा, चालक समेत दो लोग बाल-बाल बचे
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ ढलान के समीप एनएच 27 पर एक मालवाहक ऑटो बीच सड़क पर पलट गई। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में मालवाहक ऑटो में चालक समेत दो लोग बाल बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मालवाहक ऑटो मुजफ्फरपुर से दरभंगा कि ओर जा रही थी।