बरेली: सैटेलाइट बस स्टैंड बना सड़ांध का अड्डा, स्वच्छता के नारे फेल, गंदगी में घुट रहे यात्री
बरेली के सैटेलाइट बस स्टैंड पर गंदगी और बदबू ने हालात बदतर कर दिए हैं। यात्रियों को नाक ढककर खड़ा रहना पड़ रहा है, जबकि पास ही स्वच्छता के बड़े-बड़े नारे लगे हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी इसी माहौल में ड्यूटी कर रहे हैं। सवाल उठता है कि जिम्मेदार विभाग कार्रवाई कब करेगा या दावे यूं ही खोखले रहेंगे।