होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने पर निर्वाचन आयोग का फूंका पुतला
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी और मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर सोमवार को नर्मदापुरम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।