हिसार: जाट धर्मशाला में JJP की बैठक, दुष्यंत चौटाला ने कहा- CM सैनी खुद फैसले नहीं लेते
Hisar, Hissar | Oct 17, 2025 जननायक जनता पार्टी (JJP) की जिला स्तरीय मीटिंग शुक्रवार को हिसार में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शामिल हुए। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। प्रेस वार्ता के दौरान दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।