गुरुग्राम: दो महीने से वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय का घेराव किया
कांग्रेस नेता वे मानेसर के मेयर प्रत्याशी रहे नीरज यादव ने मानेसर निगम में सफाई के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। वहीं मानेसर निगम के बाहर दो-तीन दिनों से सैकड़ों सफाई कर्मचारी वेतन पाने के लिए धरने पर बैठे हैं। धरना प्रदर्शन की अगुवाई नगर पालिका संघ हरियाणा संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान अशोक कुमार सारसर ने की है l