ब्यौहारी: ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर मिला 15 वर्षीय किशोर, बनारस से हुआ था लापता
पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर को रेलवे स्टेशन ब्यौहारी से दस्तयाब किया है। पूछताछ में पता चला कि वह बनारस का रहने वाला है और वहां के थाने में इसकी लापता होने की शिकायत भी परिजनों ने दर्ज करवाई है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें किशोर की मिलने की जानकारी दे दी है। परिजन भी अपने पुत्र को लेने निकल पड़े है। यह कार्रवाई शुक्रवार की शाम 7:30 बजे की है।