ब्यौहारी: रिश्तेदार की गमी में दूसरे गांव पहुंचे दर्जनों लोगों की जमकर पिटाई, जिस वाहन में आए उसे भी आग के हवाले किया, ब्यौहारी
ब्यौहारी के कुदरा टोला गांव में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की घटना हुईं है।रिश्तेदार की गमी में दूसरे गांव से पहुंचे लोगों के साथ यह मारपीट कुदरा टोला गांव के लोगों ने की है।और उनके वाहनों को आग लगा दी है जिसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले पर गुरुवार की सुबह 8:00 बजे अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।