ब्यौहारी: ब्यौहारी के न्यू बरौंधा में घर का ताला तोड़कर ₹5 लाख की हुई चोरी
जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के न्यू बरौंधा में सुने घर का ताला तोड कर पांच लाख की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित कैलाश कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है पीड़ित ने बताया है कि उसके घर में रखे नगद चार लाख एवं सोने चांदी के जेवर कुल 5 लाख की चोरी हुई है। पीड़ित ने गुरुवार सुबह 10 बजे मामले पर अपराध दर्ज करवाया है।