शुजालपुर: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन, चल समारोह निकला और सिविल अस्पताल में फल वितरण किया गया
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को शुजालपुर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें पुष्पांजलि, फल वितरण, सम्मेलन और चल समारोह शामिल थे।सुबह आंबेडकर स्मृति उद्यान में भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अलग-अलग समय पर पहुंचकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित