करेरा: करैरा में मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटने के मामले में चालक पर एफआईआर, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
करैरा (शिवपुरी)। करैरा थाना पुलिस ने मृत गाय को ट्रैक्टर से बांधकर कथित रूप से घसीटने के मामले में आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।