अकबरपुर: पुलिस अधीक्षक ने थाना अकबरपुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर चेकिंग अभियान कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान महोदया ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, बाजारों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, वाहन चेकिंग आदि संबंधी निर्देश दिए।