शुक्रवार अपराह्न 4 बजे समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में उद्यमी संवाद बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित एवं प्रस्तावित उद्योगों से संबंधित समस्याओं पर संवाद स्थापित कर समाधान हेतु ठोस पहल करना था.बैठक में उद्यमियों ने अपनी समस्याओं को रखा. जिला पदाधिकारी ने सहयोग का भरोसा दिया.