महसी: गड़ेरियन पुरवा से दहेज हत्या के मामले में खैरीघाट थाने की पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रीति देवी पत्नी बुद्धिलाल निवासी गड़ेरियन पुरवा को उप निरीक्षक दीनबंधु दुबे, महिला उप निरीक्षक काजल वर्मा, कांस्टेबल शिवकुमार पांडेय, महिला कांस्टेबल पुष्पा यादव ने सोमवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। ज्ञात हो कि 20 अप्रैल को नवविवाहिता रेशमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।