गोपालगंज: मोकामा विधायक अनंत सिंह व भोजपुरी गायक की गिरफ्तारी पर रोक, अधिवक्ता राजेश पाठक ने कोर्ट परिसर में दी जानकारी
मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह व भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर फिलहाल 5 जून तक रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई भी 5 जून को निर्धारित की गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ने सुनाई। इसकी जानकारी विधायक के अधिवक्ता राजेश पाठक ने शनिवार की दोपहर 12 बजे दी।