मुरैना नगर: नैनागढ़ रोड पर पूर्व पार्षद का 'भूत-प्रेतात्मा पकड़ो, सड़क बचाओ' अभियान चर्चा का केंद्र बना, 6वें दिन भी गूंजा जनआक्रोश
मुरैना में नगर निगम की बदहाल व्यवस्थाओं और गड्ढों में तब्दील सड़कों के विरोध में वार्ड-15 के पूर्व पार्षद दिलीप सिंह राठौर का भूत-प्रेतात्मा पकड़ो,सड़क बचाओ अभियान आज मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। नैनागढ़ रोड पर नागरिकों के साथ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने टूटी सड़क, गंदगी,जाम नालियां और खराब निर्माण कार्यों को लेकर निगम प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए।