कोडरमा: रॉयल सेलिब्रेशन में भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की, प्रदेश उपाध्यक्ष हुए शामिल
राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय महान शिक्षाविद प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन रॉयल सेलिब्रेशन में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी तथा संचालन संयुक्त रूप से जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण एवं विजय यादव ने किया.