कोडरमा: बागीटांड़ के पास दो वाहनों की टक्कर में पाँच घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
कोडरमा थाना क्षेत्र के बागीटांड़ के समीप रविवार को एक कार और एक स्कॉर्पियो के बीच टक्कर में वाहन पर सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रुपेश कुमार, बद्री प्रसाद, श्वेता कुमारी, सुजानती देवी और रमाशंकर शर्मा के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया।