कोडरमा: कोडरमा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित 6 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
झुमरी तिलैया कोडरमा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सत्र 2025-28 के लिए इस बार चुनाव नहीं होगा। 13 जुलाई को अब केवल त्रिवार्षिक आमसभा का आयोजन होगा। सभी छह पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं, जबकि तीन नामांकन पत्र संगठन की नियमावली के अनुसार अस्वीकार कर दिए गए।