कोडरमा: कोडरमा टाउन स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत
कोडरमा जिले के कोडरमा-गिरिडीह रेलखण्ड के कोडरमा टाउन स्टेशन के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदडीहा निवासी 32 वर्षीय शंकर दास पिता बालेश्वर दास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसाद शंकर दास रविवार को अपने घर से दोपहर करीब एक बजे बिना कुछ बताए ही निकल गया था।