थाना रामगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को आकाशवाणी तिराहे के पास से अवैध शराब की तस्करी करने वाले सलीम और छोटू नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 58 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।