बिसौली: सुरेनी पापड़ी पहुंचे सांसद आदित्य यादव ने मेंथा फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वाले भाइयों के परिजनों को बंधाया ढांढस
Bisauli, Budaun | Jun 25, 2026 बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव सुरेनी पापड़ी में स्थित मेंथा फैक्ट्री में सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत के बाद गुरुवार को 5 बजे करीब बदायूं के सांसद आदित्य यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। सांसद आदित्य यादव ने मृतक भाइयों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और घटना की जानकारी ली।