पुरुलिया रोड स्थित आर्च बिशप हाउस में आयोजित क्रिसमस उत्सव में शुक्रवार शाम करीब सात बजे सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने बालक यीशु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को सेलिब्रेट किया।