पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने राजद विधायिका रेखा पासवान के खिलाफ किया प्रदर्शन
राजद की विधायिका रेखा पासवान के खिलाफ मसौढ़ी से राजद कार्यकर्ताओं ने राबड़ी आवास के बाहर खूब हंगामा किया। मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने रेखा पासवान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि रेखा पासवान ने मसौढ़ी की जनता के लिए कुछ भी नहीं किया है।