चूरू: चूरू में गोगाजी के अनूठे मेले में श्रद्धालु सांपों और गोह को हाथों में थामे भक्ति में झूमे
Churu, Churu | Sep 5, 2026 लोकदेवता जाहरवीर गोगाजी का मेला शनिवार को चूरू में आस्था, विश्वास और सामाजिक समरसता के साथ भरा। शहर की 30 से अधिक गोगामेड़ियों से सैकड़ों श्रद्धालु निशान लेकर ढोल-झींझर की धुन पर नाचते-गाते प्राचीन गोगामेड़ी पहुंचे। मेले में सबसे आकर्षक नजारा उस समय देखने को मिला, जब कई श्रद्धालु हाथों में जहरीले सांप और गोह लेकर गोगाजी की भक्ति में झूमते नजर आए।