सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चैनपुर प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय डहुडढ़गांव में स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। नए बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बैग वितरण कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक संदीप कुमार, बीपीओ सतेंद्र कुमार सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं बैंक कर्मी मौजूद रहे