बेरो: बेड़ो थाना परिसर में राम नवमी शोभा यात्रा के रूट चार्ट को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
Bero, Ranchi | Apr 13, 2024 पुलिस उपाधीक्षक अखिल नितिश कुजूर की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व के शोभायात्रा रूट चार्ट को लेकर बैठक किया गया। बैठक में शोभायात्रा के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए व्यापक विचार- विमर्श किया गया। शोभायात्रा के रूट चार्ट पर भी चर्चा किया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक अखिल नितिश कुजूर ने कहा कि शोभायात्रा में पुलिस बल साथ रहेगी।