सिकंदरा: सुरक्षा मानकों में भारी खामियां मिलने पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, सिकंदरा-राजपुर क्षेत्र की चार लाइब्रेरियां सील
सिकंदरा तहसील क्षेत्र में बिना मानकों और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित हो रही चार लाइब्रेरियों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उन्हें सील कर दिया। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालकों में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी प्रदुम्न कुमार के निर्देशन में फायर सर्विस अधिकारी मुकेश क