गुना नगर: गुना में हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भैंस के सामने बीन बजाकर जताया विरोध, किया अनोखा प्रदर्शन
गुना में जिला अस्पताल के बाहर मांगों को लेकर 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य विभाग के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 8 जून को मांगों को लेकर भैंस के सामने बीन बजाई सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदेश व्यापी हड़ताल में जिले के सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणा के अनुरूप अपनी मांगों को पूरा करने हड़ताल कर रहे हैं।