सहारनपुर: हिंदुस्तानी पसमांदा मंच ने कोर्ट रोड पर प्रेस वार्ता में पसमांदा समाज के हक और राष्ट्रीय एकता के लिए संघर्ष की बात की
कोर्ट रोड स्थित होटल सभागार में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे हिंदुस्तानी पसमांदा मंच ने कहा है कि वह देश के मेहनतकश पसमांदा मुस्लिम समाज की आवाज बनकर उनके अधिकारों, सम्मान और समान अवसरों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। मंच का उद्देश्य पसमांदा पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना और समाज को मुख्यधारा से जोड़ना है।