इटावा: इकदिल इलाके में पड़े मिले युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, जहरखुरानी का हुआ शिकार
Etawah, Etawah | Feb 21, 2024 इकदिल इलाके में पड़े मिले युवक को एंबुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक का नाम उन्नाव निवासी अभिषेक बताया जा रहा है, जो की जहरखुरानी का शिकार हो गया। मंगलवार सुबह प्राइवेट बस के जरिए युवक उन्नाव जा रहा था। पूरे मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी गई है।