इटावा: पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग कर कलेक्ट्रेट पहुंचे अभ्यर्थियों ने CM के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
Etawah, Etawah | Feb 20, 2024 पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था। उन्होंने इसलिए सभी पालियों में हुई परीक्षा को रद्द करने की मांग कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।