शिवपुरी शहर के 11 के.व्ही. न्यू बस स्टैंड फीडर पर आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस का कार्य किए जाने के कारण 11 मई को विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। बिजली कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के चलते इस फीडर से जुड़े विभिन्न रिहायशी इलाकों में सुबह 6 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी।