पीलीभीत: गांव लिलहर में शराब के लिए पैसे न देने पर भाई को छत से फेंका, हालत गंभीर
पीलीभीत के करेली थाना क्षेत्र के गांव लिलहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शराब पीने के लिए रुपये न मिलने पर एक युवक ने अपने ही सगे भाई को छत से नीचे धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया है। पीड़ित की पत्नी रीना देवी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।