कायमगंज: नवाबगंज क्षेत्र में लगातार बारिश से फसलें हो रही बर्बाद, गेहूं और मक्का की फसल को भारी नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी
नवाबगंज क्षेत्र में पिछले 2 से 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश और आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं।इस बेमौसम बारिश से खेतों की पक्की हुई गेहूं फसल और खड़ी मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।किसान राजवीर,रामपाल,शिव सिंह ने बताया कि लगातार बारिश के कारण खेतों में गेहूं की फसल की कटाई नहीं हो पा रही है।पकी हुई गेहूं की फसल भींग रही है। मक्का को भी नुकसानहै