Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
No video available

भारत की पहली अंडर वाटर ट्रेन का हुआ ट्रायल #india #underwater #trial #train #shorts #viral

Kanpur, Kanpur Nagar | Apr 13, 2023

MORE NEWS

🚩🙏 जगन्नाथ मंदिर, बेहटा बुजुर्ग (भितरगाँव, कानपुर नगर) से भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई।

जयघोष, भजन-कीर्तन और हजारों श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ❤️✨

📍 जगन्नाथ मंदिर, बेहटा बुजुर्ग
भितरगाँव, कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश)

जय जगन्नाथ! 🚩🙏

🚩🙏 जगन्नाथ मंदिर, बेहटा बुजुर्ग (भितरगाँव, कानपुर नगर) से भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। जयघोष, भजन-कीर्तन और हजारों श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ❤️✨ 📍 जगन्नाथ मंदिर, बेहटा बुजुर्ग भितरगाँव, कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश) जय जगन्नाथ! 🚩🙏

Kanpur, Kanpur Nagar | Jul 16, 2026

दिनांक 16.07.2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा कार्यालय में जन-सुनवाई की गई । जन-सुनवाई के दौरान उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

➡️ जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समयबद्ध व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
➡️ शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विलंब किसी भी स्थिति में न हो और प्रत्येक शिकायतकर्ता को समाधान से अवगत कराया जाए।
➡️ जन-सुनवाई में आए प्रत्येक आगंतुक से सम्मानजनक व्यवहार करने, उन्हें बैठने हेतु उचित व्यवस्था देने एवं उनकी समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनने पर विशेष जोर दिया गया।
➡️ स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
@Uppolice @dcpskanpur

दिनांक 16.07.2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा कार्यालय में जन-सुनवाई की गई । जन-सुनवाई के दौरान उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ➡️ जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समयबद्ध व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। ➡️ शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विलंब किसी भी स्थिति में न हो और प्रत्येक शिकायतकर्ता को समाधान से अवगत कराया जाए। ➡️ जन-सुनवाई में आए प्रत्येक आगंतुक से सम्मानजनक व्यवहार करने, उन्हें बैठने हेतु उचित व्यवस्था देने एवं उनकी समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनने पर विशेष जोर दिया गया। ➡️ स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। @Uppolice @dcpskanpur

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 16, 2026

दिनांक 16.07.2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बाबूपुरवा क्षेत्र के टीपी नगर स्थित रेलवे कॉलोनी के समीप रेलवे यार्ड में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फोरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य संकलित किए गए।
प्रारंभिक जांच में प्रकाश में आया है कि अरुण गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा साहिल के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर उसकी हत्या की गई। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
घटना के मुख्य अभियुक्त अरुण गुप्ता को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा समस्त साक्ष्यों के संकलन के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट-पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी।
@Uppolice @dcpskanpur

दिनांक 16.07.2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बाबूपुरवा क्षेत्र के टीपी नगर स्थित रेलवे कॉलोनी के समीप रेलवे यार्ड में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फोरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य संकलित किए गए। प्रारंभिक जांच में प्रकाश में आया है कि अरुण गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा साहिल के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर उसकी हत्या की गई। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। घटना के मुख्य अभियुक्त अरुण गुप्ता को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा समस्त साक्ष्यों के संकलन के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट-पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी। @Uppolice @dcpskanpur

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 16, 2026

उत्तर प्रदेश के माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा संचालित 'ऑपरेशन CY Vajra' अभियान के अंतर्गत कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी ज़ोन पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है।
▪️एनसीआरपी (National Cyber Reporting Portal) के माध्यम से National Center for Missing & Exploited Children (NCMEC) की एक टिपलाइन प्राप्त हुई, जिसे इंस्टाग्राम द्वारा जनरेट किया गया था। इस टिपलाइन में एक संदिग्ध इंस्टाग्राम प्रोफाइल की जानकारी दी गई थी, जिस पर बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री (CSAM) होस्ट एवं प्रसारित किए जाने की सूचना थी।
▪️प्राप्त तकनीकी सूचनाओं, जिनमें एक मोबाइल नंबर एवं IMEI विवरण शामिल थे, के आधार पर जांच की गई। जांच में संबंधित मोबाइल नंबर मोहम्मद उवेश के नाम पर पंजीकृत पाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने लगभग डेढ़ से दो वर्ष पूर्व उक्त सिम सैयद शारान को दे दिया था।
▪️आगे की जांच एवं पूछताछ में सैयद शारान ने अपराध स्वीकार किया। उसके तथा उसके सहयोगी आकिब खान के कब्जे से संबंधित मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों अभियुक्त उक्त इंस्टाग्राम प्रोफाइल का संचालन कर रहे थे और उसके माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री का प्रचार-प्रसार कर उसे धनराशि लेकर उपलब्ध कराने का अवैध कार्य कर रहे थे।
▪️इस प्रकरण में अब तक तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा यह जांच की जा रही है कि इनके नेटवर्क से अन्य व्यक्ति भी जुड़े हैं या नहीं। भविष्य में भी ऐसी प्रत्येक टिपलाइन एवं तकनीकी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट-अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रीमती शिवा सिंह।
@Uppolice @dcpekanpur

उत्तर प्रदेश के माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा संचालित 'ऑपरेशन CY Vajra' अभियान के अंतर्गत कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी ज़ोन पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। ▪️एनसीआरपी (National Cyber Reporting Portal) के माध्यम से National Center for Missing & Exploited Children (NCMEC) की एक टिपलाइन प्राप्त हुई, जिसे इंस्टाग्राम द्वारा जनरेट किया गया था। इस टिपलाइन में एक संदिग्ध इंस्टाग्राम प्रोफाइल की जानकारी दी गई थी, जिस पर बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री (CSAM) होस्ट एवं प्रसारित किए जाने की सूचना थी। ▪️प्राप्त तकनीकी सूचनाओं, जिनमें एक मोबाइल नंबर एवं IMEI विवरण शामिल थे, के आधार पर जांच की गई। जांच में संबंधित मोबाइल नंबर मोहम्मद उवेश के नाम पर पंजीकृत पाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने लगभग डेढ़ से दो वर्ष पूर्व उक्त सिम सैयद शारान को दे दिया था। ▪️आगे की जांच एवं पूछताछ में सैयद शारान ने अपराध स्वीकार किया। उसके तथा उसके सहयोगी आकिब खान के कब्जे से संबंधित मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों अभियुक्त उक्त इंस्टाग्राम प्रोफाइल का संचालन कर रहे थे और उसके माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री का प्रचार-प्रसार कर उसे धनराशि लेकर उपलब्ध कराने का अवैध कार्य कर रहे थे। ▪️इस प्रकरण में अब तक तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा यह जांच की जा रही है कि इनके नेटवर्क से अन्य व्यक्ति भी जुड़े हैं या नहीं। भविष्य में भी ऐसी प्रत्येक टिपलाइन एवं तकनीकी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट-अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रीमती शिवा सिंह। @Uppolice @dcpekanpur

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 16, 2026

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त ने किया सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण...

▪️दिनांक 16.07.2026 को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल द्वारा बादशाहीनाका क्षेत्र अन्तर्गत रथ यात्रा मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
▪️इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री विपिन ताडा, अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना) श्री महेश कुमार,सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज श्री आनंद ओझा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
▪️अधिकारियों ने रथ यात्रा मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
▪️निरीक्षण उपरांत पुलिस आयुक्त ने श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पुजारियों एवं आयोजनकर्ताओं से भेंट कर रथ यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन हेतु समन्वय स्थापित किया।
@Uppolice @Dcpcentralknr

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त ने किया सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण... ▪️दिनांक 16.07.2026 को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल द्वारा बादशाहीनाका क्षेत्र अन्तर्गत रथ यात्रा मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। ▪️इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री विपिन ताडा, अपर पुलिस उपायुक्त (अभिसूचना) श्री महेश कुमार,सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज श्री आनंद ओझा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। ▪️अधिकारियों ने रथ यात्रा मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ▪️निरीक्षण उपरांत पुलिस आयुक्त ने श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पुजारियों एवं आयोजनकर्ताओं से भेंट कर रथ यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन हेतु समन्वय स्थापित किया। @Uppolice @Dcpcentralknr

Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 16, 2026

भारत की पहली अंडर वाटर ट्रेन का हुआ ट्रायल #india #underwater #trial #train #shorts #viral - Kanpur News