एत्मादपुर: भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने भागूपुर में रेलवे ट्रैक अंडरपास के नीचे जल भराव की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Etmadpur, Agra | Jul 7, 2025 तहसील एत्मादपुर के गांव भागूपुर रेलवे ट्रैक अंडरपास के नीचे जल भराव की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा धरना किया गया, इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने ट्रेन रोकने का ऐलान कर दिया, ट्रेन रोकने की बात सुनकर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, प्रशासन ने पदाधिकारी का समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।