शिवहर: बसंत जगजीवन गांव स्थित बागमती नदी में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत
पुरनहिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया है कि पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंत जगजीवन गांव के बागमती नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया है. मृतक व्यक्ति की पहचान बसंत जगजीवन गांव निवासी जकीर मिया का पुत्र फिदा हुसैन के रूप में हुई है।