शिवहर: शहर के नवाब हाई स्कूल में सरकारी कर्मियों ने बैलेट पेपर के माध्यम से किया मतदान
शिवहर लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है. जिसको लेकर सरकारी कर्मी का मतदान शहर के नवाब हाई स्कूल में बैलेट पेपर के माध्यम से चल रही थी. डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर आज अंतिम दिन शहर के नवाब हाई स्कूल में बैलेट पेपर के माध्यम मतदान संपन्न हुआ. मतदान सुबह 10 बजे से लेकर शाम 06 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ है।