मरवाही: मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ किया
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की विशेष पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ किया गया। विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने फीता काटकर पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ किया और केंद्र में भर्ती बच्चों को तिलक लगाकर उनके स्वास्थ्य जीवन की कामना की।