सुपौल: दिव्यांगजनों को मिलेगी नई रफ़्तार, 104 लाभार्थियों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल स्वीकृत
Supaul, Supaul | May 26, 2026 सुपौल जिले के दिव्यांगजनों के लिए राहत और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में 104 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई। यह बैठक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय के अंतर्गत आयोजित की गई।