बरेली: कोहाड़ापीर में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे का खेल खत्म, 80 दुकानों को नगर निगम के अधिकारियों ने भेजा नोटिस
बरेली के कोहाड़ापीर में कब्रिस्तान की जमीन पर बने अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। करीब 80 दुकानों को नोटिस देकर 7 दिन में हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। सर्वे में 7-15 फीट तक कब्जा मिला। 386 अतिक्रमण चिन्हित, समयसीमा के बाद बुलडोजर कार्रवाई तय।