तिर्वा: उमर्दा के बिनौरा में तय समय के बाद लेट स्कूल पहुंचे शिक्षक, छात्रों ने खोला ताला और लगाई झाड़ू, वीडियो हुआ वायरल
Tirwa, Kannauj | May 12, 2026 कन्नौज के उमर्दा क्षेत्र स्थित विनौरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां शिक्षक तय समय के बाद स्कूल पहुंचे, जबकि छात्र स्कूल का ताला खोलकर परिसर की साफ-सफाई करते नजर आए। बताया जा रहा है कि विद्यालय खुलने के समय तक कोई शिक्षक मौजूद नहीं था।