बौंसी: गुरिया मोड़ के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल
Bausi, Banka | Mar 5, 2026 थाना क्षेत्र के गुरिया मोड समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में बुधवार रात एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार सुबह 8 बजे से ही लोगों की भीड़ मृतक के घर पर पहुंची और परिजनों को हौसला दिया। मृतक की पहचान नवनीत झा के रूप में हुई है, जो बाइक से अपने घर लौट रहे थे। गंभीर अवस्था में उन्हें रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें मृत घोषित किया गया।