ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पिपरहा ऊंचाहार देहात गाँव के पास बुधवार की शाम, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई, घटना में बाइक सवार भीम निवासी कंदरांवा व शिवा पाल निवासी मातादीन का पुरवा गम्भीर रूप से घायल हो गये।जानकारी होने पर आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।