गोपालगंज: बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले गोपालगंज शहर में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले सोमवार को दोपहर 12 30 बजे किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसानों ने जिला समाहर्ता को ज्ञापन सौंपते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्ज माफी, फसल बीमा लागू करने तथा मनरेगा में 200 दिन काम देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने सासा